Abhi Bharat

गिरिडीह में हनुमन्त प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

दीपक कुमार

गिरिडीह में शनिवार को हनुमन्त प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ के  लिए झारखण्डधाम हनुमान स्थान से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. जिसमे 1551 महिलाओं एवं कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा में शामिल लोग हनुमान स्थान से शिवगंगा तक बाजे गाजे के साथ गए. शिवगंगा में वैदिक मन्त्रोचारों के साथ अभिमंत्रित जल को पवित्र कलशों में भरा गया. यज्ञाचार्य की अगुवाई में धार्मिक अनुष्ठान वैदिक ब्राह्मणों की मंडली ने किया.

बता दें कि कलश यात्रा में सबसे आगे वैदिक ब्राह्मणों की मंडली शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार करती हुई चल रही थी. उसके पीछे यज्ञ के प्रमुख यजमान सांसद रविन्द्र राय और उनकी पत्नी यज्ञ के अध्यक्ष विधायक केदार हजरा और उनकी पत्नी चल रहे थे. पीछे 1551 महिलाएं कलश माथे पर लिए चल रही थी. यज्ञ कलश यात्रा में लोगों की अगुवाई गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा ने की.

कलश यात्रा में जीप सदस्य लैला खातून, बदडीहा की मुखिया मीना देवी, यज्ञ समिति के सुरेन्द्र राय, सुबोध राय, सुभाष पण्डा, दशरथ वर्मा, निधि पण्डा, नरेश पण्डा, मनोज पण्डा, आशुतोष वर्मा, इतवारी महतो, प्रदीप सिंह, शिशु सिंह, अर्जुन मण्डल, अजीत दुबे, घनश्याम राम, राजकुमार तुरी मोहन दास खुशलाल रविदास नकुल राय महमूद आलम, दीपक ओझा, सत्यदेव पांडेय, सुरेश वर्मा, डॉ अशोक वर्मा, जगदीश महतो, सुरेन्द्र कुशवाहा, भीम राउत, किशुन यादव व मुकेश उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

You might also like

Comments are closed.