सीवान : बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत का जश्न, जेपी चौक पर मना आनंदोत्सव
सीवान || तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं शानदार जीत के उपलक्ष्य में सीवान जिला भाजपा द्वारा जेपी चौक पर भव्य आनंदोत्सव का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए. पूरे इलाके में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला.

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी भी उपस्थित रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस जीत को जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत बताया. साथ हीं उन्होंने कहा कि यह विजय कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम है.
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली. भाजपा नेताओं ने इस जीत को आने वाले चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए जनता का आभार व्यक्त किया. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).