Abhi Bharat

कैमूर : सीएनजी ऑटो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, घटना स्थल पर ही ऑटो चालक की मौ’त

कैमूर / भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां ऑटो में सीएनजी भरवाने जा रहा ऑटो चालक ने दूसरे वाहन को बचाने में खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर हीं ऑटो चालक की दर्दनाक मौ’त हो गई. घटना दुर्गावती के हाइवे पर टाटा मोटर्स के पास की है.

बताया जाता है कि मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के वरुना गांव निवासी स्वर्गीय महेश सिंह के 21 वर्ष के पुत्र सूरज कुमार था. वहीं सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह में यह अपने सीएनजी ऑटो को लेकर सीएनजी डलवाने के लिए धनेच्छा पेट्रोल पंप के लिए जा रहे थे, तभी दुर्गावती हाईवे पर टाटा मोटर्स के पास एक खड़े ट्रक में ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में ऑटो चालक की मौ’त हो गई. परिजनों ने बताया कि जाते समय बगल से दूसरा वाहन गुजर रहा था, जिसको बचाने में ऑटो अनियंत्रित हो गया और खड़े ट्रक में टकरा गया.

वहीं घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. जहां मृतक के परिजनों और पुलिस के मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक परिजनों ने बताया कि मृतक की कमाई से हीं घर का सारा खर्च चलता था, जिसकी आज सड़क दुर्घटना मौत हो गई, इसलिए हम लोग सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जो भी आपदा के तहत मुआवजा राशि मिलती है, वह मृतक के परिजनों को दिया जाए. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.