Abhi Bharat

सीवान : बंगाल, असम व पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर बड़हरिया में जश्न

सीवान || बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत की खुशी में सोमवार को बड़हरिया थाना चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया.
जश्न के दौरान बीजेपी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद और सुवेंदु अधिकारी जिंदाबाद के नारों से पूरा बड़हरिया बाजार गूंज उठा.

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अनिल कुमार गिरि ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और सबका साथ, सबका विकास की सोच की जीत है. उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा पर लगातार विश्वास जता रही है, जो आने वाले समय में और मजबूत होगा.
वहीं, जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि यह परिणाम कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता का समर्थन इसी का प्रमाण है.

इस मौके पर पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, सुनील कुमार चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री विजय गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज किशोर साह, गौरी शंकर राम, केसर श्रीवास्तव, देवनारायण राम, सुशील कुमार वर्मा, शिम्पी मिश्रा व काली मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.