Abhi Bharat

सीवान : लूट के दौरान सीएसपी संचालक को मारी गोली, पांच लाख की लूट

सीवान || जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं. सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के पास लूट के दौरान सीएसपी संचालक को अपराधियों ने गोली मार दी और करीब पांच लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार, घायल सीएसपी संचालक की पहचान अशोक पटेल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए अशोक पटेल को तीन गोली मार दी और उनके पास मौजूद लगभग पांच लाख रुपये लूट लिए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अशोक पटेल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पूरे इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply