Abhi Bharat

सीवान : मैरवा में गैस सिलेंडर को लेकर बवाल, एजेंसी पर हंगामा

सीवान || जिले के मैरवा में गैस सिलेंडर लेने को लेकर शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया. एक गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की भीड़ के बीच पहले धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई. मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.
वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन लगातार यह दावा कर रहा है कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है. बावजूद इसके मैरवा में सामने आई यह स्थिति प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है.

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. फिलहाल माहौल शांत बताया जा रहा है, लेकिन इस घटना के बाद आम लोगों में असंतोष देखा जा रहा है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.