Abhi Bharat

कैमूर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भभुआ नगर परिषद के सभापति विकास तिवारी को पदमुक्त किए जाने के बाद उप सभापति रविता पटेल बनी कार्यकारी सभापति

कैमूर / भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां संतान से संबंधित गलत हलफनामा दिए जाने के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भभुआ नगर परिषद के सभापति विकास कुमार तिवारी उर्फ बबलू तिवारी को पदमुक्त किए जाने के बाद रिक्त पड़े सभापति पद पर मंगलवार को उप सभापति रविता पटेल ने कार्यकारी सभापति के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय एवं सभी वार्ड के पार्षदों ने फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दिया.

सभापति की कुर्सी पर बैठने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रविता पटेल ने कहा कि नगर में रुके हुए कार्यों का विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी. वहीं उन्होंने कहा कि नगर में साफ सफाई, नली-गली, लाइटिंग सहित शहर के सौंदर्यीकरण पर उनकी विशेष नजर होगी. रविता पटेल ने बताया कि निवर्तमान सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी के पदमुक्त होने के बाद मुझे आज कार्यकारी सभापति पद पर स्थापित किया गया है, मैं इस पद की गरिमा को शुद्ध रखते हुए अपने कार्यकाल भभुआ नगर के चौतरफा सौंदर्यीकरण पर ध्यान दूंगी ताकि नगर के लोग मेरे कार्य का शिकायत नहीं कर सकें. अभी जितने भी सड़क नली-गली और और और लाइटिंग का काम रुका रहा है उसको जल्द से जल्द शुरू कराकर पूरा कराया जाएगा. आगे उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि बरसात आने से पहले नालों की सफाई-सफाई कराया जाएगा ताकि शहर में होने वाले जल जमाव की समस्या से लोगों को निजात मिल सके. इसके साथ हीं साफ-सफाई में शहर को बेहतर किया जाएगा, साथ हीं नगर के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उसका निदान त्वरित किया जाएगा.

वहीं इस पर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया निवर्तमान नगर परिषद सभापति विकास तिवारी को बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पदमुक्त कर दिया गया है, निर्वाचन आयोग का आदेश में गलत तथ्यों के छुपाने के आरोप में पद से हटा दिया गया है. संविधान में लिखे धारा के तहत उपसभापति रविता पटेल को नगर के कार्यकारी सभापति पद का पदभार दिया गया है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट)

You might also like
Leave A Reply