Abhi Bharat

सीवान : बरहन में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीशतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ

सीवान || बरहन गोपाल (मोजे पंचमंदिर) में प्रतिष्ठात्मक श्रीशतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. सुबह 7 बजे से निकली कलश यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. लगभग 3000 की संख्या में महिला एवं युवतियों ने सिर पर कलश उठाकर पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना दिया.

कलश यात्रा के बाद विधिवत पंचांग पूजन एवं मण्डप प्रवेश कराया गया, जिसके साथ ही यज्ञ का शुभारंभ हुआ. पूरे आयोजन की देखरेख बरहन पंचायत के मुखिया संतोष यादव के नेतृत्व में की जा रही है. कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. आयोजन समिति के अनुसार, महायज्ञ का कार्यक्रम 20 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा. इस दौरान प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से वेद पारायण, सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक पूजन, दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक स्वाहाकार एवं आरती तथा सायं 7 बजे से 9:30 बजे तक कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा. वहीं रात्रि 9:30 बजे से रासलीला का भी मंचन होगा.

महायज्ञ के विभिन्न दिनों में वेदी स्तम्भ पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, अरणी मंथन, न्यास एवं प्रतिष्ठा जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. 28 मार्च को पूर्णाहूति के साथ महाभंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा.
ग्रामीणों ने सभी श्रद्धालुओं से इस महायज्ञ में भाग लेकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.