Abhi Bharat

सीवान : बोलेरो और बाइक की टक्कर में युवक की मौ’त, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सीवान || जिले के मैरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतन–मैरवा मुख्य मार्ग पर स्थित मठिया गांव के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौ’त हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतक की पहचान अभिषेक साह के रूप में हुई है, वहीं घायल युवक का नाम जितेश राजभर बताया जा रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया. वहीं मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया गया है.
फिलवक्त, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.