Abhi Bharat

सीवान : पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की मनी पांचवीं पुण्यतिथि, बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ताओं समेत लोग रहें मौजूद

सीवान || शहर के टाउन हॉल में शुक्रवार को राजद के पूर्व सांसद डॉ मो शहाबुद्दीन की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर दिवंगत सांसद के तैल चित्र पर अतिथियों और राजद नेताओं ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विधान सभा के पूर्व स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने की जबकि मंच का संचालन पूर्व एमएलसी और राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने किया.

वहीं इस श्रद्धांजलि सभा में आगंतुकों और राजद नेताओं ने मो शहाबुद्दीन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वे विकास पुरुष थे. एक विधायक और सांसद के रूप में उन्होंने सीवान जिले में जितने विकास के कार्य किए वैसा किसी ने नहीं किया, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य अथवा खेल का, उन्होंने जो विकास के कार्य किए वे अतुलनीय हैं. वहीं पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन सामाजिक न्याय और कौमी एकता के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें. उनकी लोकप्रियता से घबराकर उनके विरुद्ध साजिश और षड्यंत्र किया गया. पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि मो शहाबुद्दीन पूरे जीवन भर बिहार के विकास के लिए समर्पित रहें. वहीं उनकी पत्नी और राजद नेत्री हेना शहाब ने कहा कि आज इस श्रद्धांजलि सभा में इतने लोगों की उपस्थिति यह साबित करता है कि लोग अपने उस नेता से कितना प्यार और स्नेह रखते थे. वहीं बिहार विधान सभा के पूर्व स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि पूर्व सांसद ने अपने सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया. परिस्थितियां चाहे कितनी ही विपरीत रहीं वे अपने उद्देश्य से कभी पीछे नहीं हटें और ना हीं किसी प्रकार का समझौता किया. वे राष्ट्रीय जनता दल और लालू प्रसाद यादव के प्रति हमेशा समर्पित रहें.

मौके पर पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह, अधिवक्ता मो मोबिन, बड़हरिया के पूर्व राजद प्रत्याशी अरुण गुप्ता, गोरेयाकोठी के पूर्व प्रत्याशी अनवारूल हक, राजद जिलाध्यक्ष ई विपिन कुशवाहा, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, जिला पार्षद रेणु देवी, शैलेंद्र यादव, रमेश यादव व रविन्द्र यादव उर्फ गब्बर यादव सहित भारी संख्या में राजद नेता और समर्थक मौजूद रहें. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply