सीवान : पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता मनोज सिंह के बहनोई व भांजे को दिन दहाड़े अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
सीवान || जिले से बड़ी खबर है, जहां नगर थाना क्षेत्र स्थित आंदर ओवरब्रिज के पास पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह और उनके पुत्र हर्ष सिंह को गोली मार दी.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. गंभीर रूप से घायल दोनों को तत्काल इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
वहीं सूचना मिलते हीं नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. ताजा जानकारी के अनुसार, चंदन सिंह के पुत्र हर्ष सिंह की इलाज के दौरान मौ’त हो गई है जबकि पिता चंदन सिंह की इलाज जारी है.(सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).