Abhi Bharat

गोपालगंज : भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

गोपालगंज || जिले के नगर थाना क्षेत्र के तिरविरवा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस हिंसक झड़प में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है.

मिली जानकारी के अनुसार, तिरविरवा गांव निवासी रामप्रताप महतो अपने खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग वहां पहुंचे और खेत का बांध काटने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया. देखते हीं देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से रामप्रताप महतो पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर पड़े. वहीं घटना की सूचना मिलने पर उनके पुत्र मुकेश कुमार और सरोज कुमार मौके पर पहुंचे. आरोप है कि पहले से मौजूद लोगों ने दोनों भाइयों पर भी हमला कर दिया. मारपीट के दौरान दोनों के हाथ टूट गए और वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल, नगर थाना पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. (गोपालगंज से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.