Abhi Bharat

सीवान : झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुन 80 वर्षीय वृद्धा ने उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया भर्ती

सीवान || जिले के सराय थाना क्षेत्र के मटूक छपरा गांव में सोमवार की शाम को झाड़ियों से एक नवजात बच्ची पाई गई. जहां किसी ने उसको रख दिया था.

बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम पपौर पंचायत के मुखिया मिंटू तिवारी की 80 वर्षाय मां आ रही थी, जहां उन्हें बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे झाड़ियों के पास गई तो नवजात बच्ची को पड़े हुए देख, जिसे वे उठाकर घर लेते आई. इस बात की चारों तरफ हल्ला होने पर लोगों की सलाह पर उन्होंने पुलिस के माध्यम से बच्ची को सदर अस्पताल भेजा, जहां बच्ची इलाजरत है तथा स्वस्थ है.

वहीं इसकी सूचना विभिन्न सोशल साईट पर भी दिया गया. जिससे, बच्ची को गोद लेने को दर्जन भर लोग तैयार हैं. बहरहाल, प्रक्रिया में लोग लगे हैं कि कोई बच्ची को अपना ले और अपने साथ घर ले जाये. वहीं इस कार्य को उपकार हेतु मुखिया जी की मां ढेला तिवारी की लोग काफ़ी सारहना कर रहे हैं. (सीवान से उमेश सिंह पटेल की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.