कैमूर : डीआईजी के आने बाद पुलिस की खुली नींद, ताबड़तोड़ कार्रवाई में बोरी और सूटकेश से बरामद हुए शवों के दो सर को किया गया बरामद,एक गिरफ्तार
कैमूर / भभुआ || जिले के रामगढ़ में चार सर कटी ला’शों की पहचान और उद्भेदन कैमूर पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी. वहीं डीआईजी के आने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए शवों की पहचान कर लिया. रामगढ़ के अकोढ़ी के समीप नदी किनारे एक महिला और पुरुष का कटा हुआ सिर बरामद हुआ है, जबकि दो बच्चों के कटे हुए सिर की गोताखोरों द्वारा अभी भी नदी में खोजबीन जारी है.
मृतक के घर पर मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार थानाध्यक्ष आलोक कुमार, रामगढ़ थानाध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही. इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ रही. मृतक की पहचान रामगढ़ के डहरक निवासी कृष्णा मुरारी, उनकी पत्नी और दो बच्चे के रूप में हुई है. हालांकि इस मामले पर अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है. मृतक के घर का ताला खोलकर पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुट गई है, जिस घर में मृतक और उसके परिवार को काटकर निर्मम ह’त्या की गई.
इस दौरान एक आरोपी जो मृतक का भाई बताया जा रहा है, को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जिससे कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो तीन से चार लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. वहीं मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने शनिवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि दो कटा हुआ सिर बरामद हुआ है. मृतक कृष्णा मुरारी और उनका परिवार है, अभी भी कई बिंदुओं पर जांच जारी है.
बता दें कि बीते 10 मई को मोहनिया और रामगढ़ बॉडर के बीच दुर्गावती नदी से दो सर और हाथ पैर कटा हुआ एक बच्चा और एक आदमी का शव बरामद किया गया था. वहीं 13 मई को रामगढ़ के अभैदे नहर के पास से बोरी से एक महिला और एक पुरुष का सर और बॉडी पार्ट कटा शव बरामद किया गया. इस मामले को लेकर जिला ही नहीं अंतर राज्यों में भी काफी चर्चा रहा. वहीं पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है और धीरे-धीरे सभी सुराग भी मिल रहा है. हालांकि पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जल्द हीं मामले का खुलासा किया जाएगा. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).