Abhi Bharat

कैमूर : भांजी की शादी का कार्ड बांट कर लौट रहे मामा की सड़क दुर्घटना में मौ’त

कैमूर / भभुआ || जिले के रामगढ़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां रामगढ़-मोहनिया पथ स्थित दैतरा वीर बाबा के समीप अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर हीं दर्दनाक मौ’त हो गई.
मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के कैथिया गांव निवासी सुनील पासी के रूप में की गई है.

परिजनों के अनुसार, सुनील अपनी भांजी की 1 मई को होने वाली शादी के लिए निमंत्रण कार्ड बांटने उत्तर प्रदेश गए थे. कार्ड वितरण के बाद जब वे अपने गांव कैथिया लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते हीं रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

वहीं इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है, जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है. रामगढ़ थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.