कैमूर : मिट्टी लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पईन में पलटी, लगी आग, बोनट पर बैठे दो नाबालिगों की दबकर और जलने से मौ’त
कैमूर / भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघरा खरौडा़ गांव के बीच तेज रफ्तार में आ रही मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. वहीं ट्रैक्टर पर सवार दो नाबालिग ट्रैक्टर के नीचे ही दब गए. इस घटना के बाद ट्रैक्टर में आग लग गई, जिस कारण से ट्रैक्टर के नीचे दबने और आग लगने से दोनों नाबालिगों की मौके पर हीं मौ’त हो गई.

मृ’तकों की पहचान नौघरा गांव निवासी कलामुद्दीन अंसारी के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शैश एवं बबुआ धोबी के 16 वर्षीय पुत्र सेचन अली रूप में हुई है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, खरौड़ा की तरफ से मिट्टी लादकर तेज रफ्तार में एक ट्रैक्टर आ रही थी जो खड़ौरा और नौघरा के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सकरी पईन में पलट गई. इस दुर्घटना के दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रैक्टर में आग लग गई. वहीं ट्रैक्टर पलटने से उसके ऊपर बैठे दोनों नाबालिगों की ट्रैक्टर से दबकर और फिर आग में जलकर मौके पर हीं मौ’त हो गईं. घटना शाम 6:30 बजे के आसपास की घटित हुई है. जिस स्थल पर ट्रैक्टर पलटा हुआ है वह इतना सकरा जगह है कि ट्रैक्टर उसमें फंस गया. ट्रैक्टर की चारों चक्के ऊपर हो गए और पुरे ट्रैक्टर में आग लग गई.

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर 112 नंबर की पुलिस पहुंची, जिसके द्वारा ट्रैक्टर को निकालने के लिए जेसीबी को मंगवाने का कार्य किया जा रहा था. मामले से संबंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों के ट्रैक्टर के नीचे दबने की बात सामने आई है, मौके पर पुलिस बल पहुंची है, ट्रैक्टर काफी सकरा स्थल पर फंसा हुआ है, जिसे निकालने के लिए जेसीबी को मंगवाया गया है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).