कैमूर : चिलचिलाती धूप में पटना से सड़क मार्ग से पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री जमा खान की बीमार मां का लिया हाल-चाल, संबोधन नहीं करने से जनता में मायूसी
कैमूर / भभुआ || सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैमूर पहुंचे. वे चैनपुर के नौघड़ा गांव में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा की मां की तबियत बिगड़ने की सूचना पर पहुंचे थे. जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही. वहीं इस दौरान नीतीश कुमार द्वारा जनता में कोई संबोधन नहीं करने से जनता में मायूसी दिखी. स्थानीय लोगों का कहना था कि नीतीश कुमार कुछ कहेंगे, हमलोग इसी को सुनने आए थे, क्योंकि उन्होंने ही बिहार का विकास किया है, इस दौरान लोगों का काफी जनसैलाब उमड़ा दिखा.

वहीं मीडिया से बात चित के दौरान मंत्री जमा खान ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मेरी बातचीत होती रहती है, मैं उनका बेटा हूं और वह हमारे अभिभावक है, हमारे पार्टी मुख्य नेता है, जो पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को प्यार और सम्मान देते हैं. इसी दौरान किसी तरह उनको पता चला कि मेरी माता जी का तबियत खराब है, यही सुनने के बाद वह आज हमारे घर पहुंचे हुए थे और हम लोगों से मिलकर हाल चाल लिए और आगे बढ़ने की जानकारी और आशीर्वाद दिए. जमा खान ने जनता से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई कार्यक्रम के तहत नहीं आए थे जो जनता को कुछ संबोधन करते, वे पार्टी और हमारे गार्जियन हैं इसी अधिकार से हाल चल लेने आए थे और चले गए. जमा खान ने कहा नीतीश कुमार बिहार की जनता से आज भी उतना ही प्यार करते हैं और उनके प्रति लगाव रखते हैं, वह आए और जनता का का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिए और चले गए.
यही नहीं जमा खान ने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने बिहार में विकास का कार्य किया है और बिहार को आगे बढ़ाया है, इसके लिए बिहार की जनता हमेशा उन्हें धन्यवाद देती रहेगी. नीतीश कुमार को आज भी बिहार की जनता उतना ही प्यार और सम्मान देती है और हमेशा देती रहेगी. क्योंकि बिहार विकास के जिस पायदान पर खड़ा है वह नीतीश कुमार की देन है. जमा खान ने कहा कि बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने मुझसे पूछा कि मैंने जिन सभी योजनाओं को बनाने का निर्देश दिया था उसका काम कहां तक पूरा हुआ ? जिसपर मैने कहा कि जिन सभी योजनाओं को अपने कैमूर के चैनपुर विधानसभा के लिए पास किया था उसका काम धरातल पर पूरा हो गया है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).