कैमूर : 49 हजार लूटकांड का 36 घंटा में खुलासा, लूट के 39 हजार रुपए के साथ पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
कैमूर / भभुआ || जिले की पुलिस ने चांद में हुए 49 हजार रुपए लूटकांड का 36 घंटे कंडार खुलासा करते हुए लूट के 39 हजार रुपए के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि लुटेरों ने भभुआ से 20 किलोमीटर दूर बाइक से पीछा कर चांद में घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ दो मोबाइल फोन को भी जब्त किया है. गिरफ्तार लुटेरों में भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी स्व अनिरुद्ध सिंह पटेल का 18 वर्षीय पुत्र रोशन पटेल एवं वीरेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सरदार पटेल बताये जाते हैं.

वहीं इस मामले प्रेसवार्ता करते हुए भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि 1 जून की संध्या के समय चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत एमएस लाइब्रेरी के पास दो अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा चांद थाना क्षेत्र के ढोबहा गांव निवासी रामाशंकर पांडेय से 49000 रुपए की लूट की गई थी. जिनके द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 36 घंटा के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा दोनो के पास से लूट किये गए रकम में से 39 हजार रुपए भी बरामद किया गया है. दोनों को भभुआ के हवाई अड्डा के पास से गिरफ्तार किया गया है.
एसडीपीओ ने बताया कि रामाशंकर पांडेय भभुआ बैंक में पैसा निकालने के लिए आए थे. वहीं से यह दोनों पैसा छीनने की नियम से पीड़ित के पीछे लग गए थे, वहीं पैसा निकालने के बाद वह पिकअप पर बैठ अपने घर चांद के लिए चल दिए. जहां भीड़ की वजह से आरोपियों का दाल नहीं गला तो बाइक से 20 किलो मीटर तक पिकअप का पीछा कर चांद गए और सुनसान जगह पर अकेले देखते हीं टूट पड़े और घटना को अंजाम दिया. वहीं दोनों अभियुक्तों ने अपना आरोप स्वीकार किया है, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).