Abhi Bharat

कैमूर : धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती, भव्य जुलूस के साथ निकली शोभायात्रा

कैमूर / भभुआ || अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर में धूमधाम से भव्य जूलुस एवं शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर चिन्हित चौंक चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहे.

वहीं भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पटेल कॉलेज परिसर से हुई.जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरी. जुलूस के दौरान डीजे की धुन पर युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जय भीम जय भारत का नारे लगाते रहे. उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1891 को जन्मे बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए हर वर्ष यह दिन सामाजिक समानता और संविधान के प्रति सम्मान के रूप में मनाया जाता है. वहीं जुलूस को भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में जुलूस को घुमाया गया.

वहीं इस दौरान नगर परिषद सभापति भभुआ विकास तिवारी ने बाबा साहब के जीवन शैली के बारे में लोगों को बताते हुए, समस्त नगरवासियों और जिलावासियों को अंबेडकर जयंती की बधाई दी. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply