Abhi Bharat

सीवान : प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ीं दो लड़कियां, घंटों हंगामा

सीवान || जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरावां गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो लड़कियां आत्महत्या की नीयत से मोबाइल टावर पर चढ़ गईं. बताया जा रहा है कि दोनों का अलग-अलग युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया.

वहीं टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते हीं पूरे गांव में हड़कंप मच गया. देखते हीं देखते मौके पर हजारों की भीड़ जुट गई और लोग तमाशबीन बने रहे. स्थिति को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के काफी समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद दोनों लड़कियों को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा गया. इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.

वहीं घटना के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.