Abhi Bharat

सीवान : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, चोरी की बाइक समेत हथियार व कारतूस बरामद

सीवान || जिले के भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन चोरी की बाइक, एक पिकअप वाहन, एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गिरोह के सरगना राजकिशोर प्रसाद उर्फ डॉक्टर तथा उसके सहयोगी धन्यजय साह के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हथियार एवं चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. बरामद वाहनों के संबंध में भी जांच की जा रही है कि उन्हें किन-किन क्षेत्रों से चोरी किया गया था. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply