कैमूर : हाईवा की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौ’त, विरोध में एमएच-19 जाम
कैमूर / भभुआ || जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के डाला मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर शुक्रवार की दोपहर एक हाईवा की चपेट लेने से एक सात वर्षीय मासूम की कुचलकर दबने से दर्दनाक मौ’त हो गई. घटना को देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 को जाम कर दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अनुमंडल डीएसपी व थानाध्यक्ष गिरीश कुमार अपने पुलिस बल टीम के साथ आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर जाम को खाली कराया. करीब एक घंटे के बाद डीएसपी के आश्वासन के बाद जाम छूटा एवं परिचालन शुरू किया गया. मृ’तक किशोर की पहचान डहला गांव निवासी विंध्याचल चौधरी का पुत्र ऋतिक कुमार उम्र सात वर्ष के रूप में की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर ऋतिक NH 19 को पार कर रहा था. इसी क्रम में एक तेज रफ्तार हाईवा ने उसको कुचल दिया. इस हादसे में मौके पर हीं ऋतिक कुमार की दर्दनाक मौ’त हो गई. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने हाईवा को जप्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डाला दुर्गावती के समीप एनएच 19 पर सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हुई है. घटना के बाद हाईवा को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं हाईवा और चालक के विरुद्ध पुलिस आगे की कानून कारवाई कर रही है. इधर, हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मचा है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).