Abhi Bharat

कैमूर : बारात देखने के दौरान 15 महिलाएं छत से नीचे गिरी, आठ घायल, एक बनारस रेफर

कैमूर से बड़ी खबर है, जहां बारात देखने के दौरान रेलिंग और छज्जा टूट जाने से छत से एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं नीचे गिर गयी. जिनमे आठ गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना भभुआ थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 21 की है. घायल महिलाओं में एक की हालत काफी नाजुक है, जिसे बनारस रेफर किया गया है.

बता दें कि घटना रविवार रात की है. जहां भभुआ के हवाई अड्डा से एक बारात वार्ड नम्बर 21 में आई थी. बारात को देखने के लिए एक छत पर काफी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हो गयी. इसी दौरान छत की रेलिंग टूट गयी और छज्जा बैठ गया जिससे 15 महिलाएं छत से नीचे गिर गयी. हादसे में आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं शेष अन्य महिलाओं को मामूली रूप से चोटे आयी.

आनन-फानन में घायल महिलाओं को भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक कि गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बनारस रेफर कर दिया. (विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.