सीवान : जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दो की मौ’त, दो घायल
सीवान || जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बरोहा गांव के समीप स्थित बाबा मोड़ पर गुरुवार की संध्या जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. जिसमें दो व्यक्तियों की मौके पर हीं दर्दनाक मौ’त हो गई, जबकि दोनों पक्षों से दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मृ’तक की पहचान बरोहा गांव निवासी स्वर्गीय कपिल सिंह के पुत्र शंकर सिंह और दूसरे की पहचान बांका सिंह के रूप में की गई है. वहीं, घायलों में मृतक के सगे भाई मैनेजर सिंह भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं नौतन थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार ने बताया कि बरोहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है, जिसमें दो व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है और दो लोग घायल हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).