Abhi Bharat

कैमूर : रेस्टोरेंट में शराब पीने के लिए ग्लास नहीं देने से नाराज शराबियों ने पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, लाखों का हुआ नुकसान

कैमूर / भभुआ || कैमूर में शराबियों का तांडव देखने को मिला है, जहां शराब पीने के लिए ग्लास नहीं देना रेस्टोरेंट मालिक को महंगा पड़ गया. शराबियों ने रेस्टोरेंट में पेट्रोल छिट कर आग लगा दी, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया. घटना भभुआ नगर थाना के राजेंद्र सरोवर पोखरा की है.

बताया जाता है रेस्टोरेंट में 19 मई को रात में कुछ शराबी आये और शराब पीने के लिए ग्लास मांगने लगे, जब स्टॉफ ग्लास देने से मना किया तो मारपीट करने लगे जिससे एक स्टॉफ का सर फट गया. जिसके बाद सभी शराबी फरार हो गए, वहीं रेस्टोरेंट मालिक द्वारा थाने में 9 लोगो के खिलाफ आवेदन दिया गया. जिसको लेकर आरोपी केस उठाने की लगातार धमकी देने लगे. वहीं मंगलवार की रात को आरोपी रेस्टोरेंट के पास इकठे हो गए और फिर धमकी देने लगे. वहीं जब रेस्टोरेंट 10 बजे रात को बंद हुआ तो रेस्टोरेंट के रोशनदान से पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया. रेस्टोरेंट मालिक को रात 1 बजे आसपास के लोगो और अग्निशमन दल के माध्यम से पता चला कि रेस्टोरेंट में आग लग गई है, जब देखा तो सारा सामान जल कर राख हो गया है.

वहीं पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक राहुल सिंह ने बताया कि मेरे यहां कॉफी शॉप और मटन शॉप चलता था. 19 मई को कुछ शराबियों ने शराब पीने के लिए ग्लास मांगी तो स्टॉफ साफ मना किया तो उसके साथ मारपीट किया. जिससे एक स्टॉफ का सर फट गया. भभुआ थाने में 9 लोगो के खिलाफ आवेदन दिया पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं. वहीं केस उठाने का दबाव मिलते रहा, कल रात 9 से 10 बजे फिर चार-पांच लड़के आये और गाली गलौज करने लगे. हम लोग 10 बजे के बाद रेस्टोरेंट बंद कर घर चले गए. रात 1 बजे हमे फोन आया कि आपके रेस्टोरेंट में आग लगी है, जब पहुंचे तो देखा कि अग्निशमन दल आग बुझा रही है. आग लगने से रेस्टोरेंट में रखा फ्रिज, सोफा व कुर्सी सहित किचेन का सारा सामान जलकर राख हो गया है, कुछ भी नहीं बचा है. जिला प्रशासन से हम मांग करते है आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करे. वहीं भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, पुलिस सीसीटीवी जांच कर रही है, सभी आरोपियों को जेल भेजा जायेगा, फिलहाल, पुलिस कार्रवाई में जुटी है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply