Abhi Bharat

कैमूर : प्रेमिका ने संबंध रखने से किया इंकार तो युवक ने चाकू मारकर की खुद’कुशी

कैमूर / भभुआ || एक सनकी युवक ने दूसरी महिला के साथ संबंध रखा. जब इसका विरोध उसकी पत्नी और बच्चों ने किया तो उसकी प्रेमिका ने बात करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद युवक ने खुद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बनारस में इलाज के लिए जाने के दौरान उसकी मौ’त हो गई. मृ’तक भभुआ वार्ड संख्या 18 निवासी स्व अजीज राईन का पुत्र सगीर राईन बताया गया है.

घटना की जानकारी देते हुए मृ’तक की पत्नी रोजी उर्फ अनवरी परवीन ने बताया है कि वह आरा की रहने वाली है. उसकी शादी भभुआ वार्ड संख्या 18 में सगीर राईन से हुई है. शादी के बाद से हीं वह उसे प्रताड़ित करता था और उसका भभुआ शहर स्थित चकबंदी रोड स्थित एक महिला से काफी दिनों से संबंध था, जिसका विरोध करने पर अक्सर वह उसके साथ मारपीट करता था. रविवार की देर रात इसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई. इधर उसकी प्रेमिका ने भी बात करने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद वह खुद को बुरी तरह चाकू से हमला करने लगा. इस हमले में उसका दोनों पैर बुरी तरह लहूलुहान हो गया सर पर गंभीर रूप से चोट आए. परिवार वालों के द्वारा उसे बचाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन बीच बचाव करने पर उसने अपने दोनों बेटे पर भी बुरी तरह हमला कर दिया. जिससे वे दोनों भी घायल हो गए. सोमवार सुबह जब आसपास के लोगों ने देखा कि उसकी हालत काफी गंभीर हो गई है और वह बोल भी नहीं पा रहा है तो उसे इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर किया गया.

परिजन उसे एंबुलेंस के माध्यम से वाराणसी लेकर गए. बताया गया है कि वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती करने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई. इस मौके पर परिवार वालों के साथ रहे भभुआ वार्ड संख्या 16 के निवासी शराफत राईन ने बताया कि पुलिस के द्वारा जब उसे महिला को समझाया गया तो उसे महिला ने कहा कि जब भी वह उसके साथ संबंध रखने से इंकार करती है तो वह आत्महत्या करने की कोशिश करता है, इसी मजबूरी में वह उसके साथ संबंध रखे हुई है. इधर, उसकी मौ’त के बाद परिवार के द्वारा उसके श’व को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया. जहां पोस्टमार्टम करने के बाद इसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया. बता दें कि वह सब्जी बेचकर घर का खर्चा चलाता था. मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सगीर शुरू से बहुत मेहनती था, पहले ड्राइवर का काम करता था और बाद में वह सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर अपने पूरे परिवार का खर्च चलता था. कुछ दिनों से गलत संगत पड़ जाने के कारण इस तरह का हादसा उसके साथ हो गया. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply