Abhi Bharat

सीवान : दो बाइकों के बीच आमने-सामने से भीषण टक्कर, बाइक सवार एक व्यक्ति की मौ’त

सीवान || जिले से बड़ी खबर है, जहां मंगलवार को पचरुखी थाना क्षेत्र के आलापुर गांव में दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौ’त हो गई. मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरवा रामपुर गांव निवासी नवीन सिंह के रूप में की गई है.

वहीं घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने आ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि नवीन सिंह बाइक से दूर फेंका गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं पचरुखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल लिए भेज दिया. फिलवक्त, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. गांव में शोक की लहर व्याप्त है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply