Abhi Bharat

कैमूर : तीन दिन से लापता युवक का शव बरामद होने से फैली सनसनी, मृतक के पिता ने शादी से इनकार करने पर बघिनी गांव के पांच लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

कैमूर / भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां तीन दिन से लापता युवक का मोहनिया थाना क्षेत्र के बाघिनी गांव से पश्चिम बगीचा से शव बरामद हुआ है. वहीं मृतक के पिता ने बाघिनी गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. 16 मई को युवक की सगाई हुई थी. मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के नौवां झोटी गांव निवासी शिव कुमार राम के 21 वर्षीय पुत्र शशि कुमार के रूप में हुई है.

भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता शिवकुमार राम ने बताया कि मेरा बेटा तीन दिन से गायब था और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था, वहीं आज सूचना मिली कि मोहनिया थाना क्षेत्र के बाघिनी गांव में एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच शव का पहचान किया गया. जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बाघिनी गांव में पहले से रिश्तेदारी है, जहां दुलार राम के यहां मेरे बड़े भाई की बेटी की शादी हुई है. वहीं बाघिनी गांव निवासी दुलार राम के द्वारा बाघिनी गांव में अपनी बहन के साथ मेरे बेटा की शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन मैने कहा कि बाघिनी गांव में मेरा पहले से रिलेशन है, इसलिए मैं अपने बेटा की शादी यहां नहीं करूंगा, इसी बात को लेकर मेरे बेटे की हत्या उनलोगों के द्वारा की गई है. मृतक के पिता ने बाघिनी गांव के पांच लोग दुलार राम, मंजू देवी, रंजीत, भुआली एवं किसन पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है.

मृतक के पिता ने बताया कि मेरे बेटे की शादी रामगढ़ थाना क्षेत्र के छेवरी गांव में तय हुई हुई थी. अगले साल शादी होनी थी. अभी छेवरी गांव में ही उसकी सगाई 16 मई को हुई थी. तीन दिन पहले किसी का फोन आया, उसके बाद से मेरा बेटा लापता हो गया. जब मैने उसको फोन लगाना शुरू किया तो उसके साथ साथ बाघिनी गांव के रिलेशन के सभी लोगों का मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा. अभी मैं खोजबीन कर हीं रहा था कि आज उसका शव बरामद हुआ है. मुझे पूरा विश्वास है कि इन्हीं लोगों ने फोन कर बुलाया है और उसकी हत्या कर दिया है. मृतक के पिता ने बताया कि उसका एक ही बेटा था जिसकी हत्या कर घर का एकलौता चिराग को बुझा दिया गया. उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग किया है. वहीं सूचना पर पहुंचे मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्णा ने बताया कि मोहनिया थाना क्षेत्र से एक शव बरामद हुआ है, शव की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के नौवां झोटी गांव निवासी के रूप में किया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, बॉडी पर कटने फटने का निशान है, जिसे देख प्रतीत होता है मारपीट कर हत्या कर शव को फेंक दिया गया है. हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है, जल्द ही कार्रवाई किया जाएगा. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply