कैमूर : पेट दर्द का इलाज कराने भभुआ सदर अस्पताल आई महिला की मौ’त, मृतका की मां ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
कैमूर / भभुआ || जिले से बड़ी खबर है, जहां भभुआ सदर अस्पताल में जांच कराने के चक्कर में एक महिला की मौ’त हो गई. वहीं मृतका की मां ने सदर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

बता दें कि सोमवार को दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल पहुंची मृतका की मां अनीता देवी ने बताया कि मेरी पुत्री का ससुराल कुदरा थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में है, जो रौशन बिंद की 23 वर्षीय पत्नी धर्मशिला कुमारी बताई जाती है. मृतका की मां ने कहा कि मेरी बेटी लगभग डेढ़ माह से चैनपुर थाना क्षेत्र के सुहावल गांव अपने मायके में आई हुई थी, जहां आज सुबह में उसके पेट में दर्द होने लगा तो चैनपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया. वहीं सदर अस्पताल में इलाज क्रम और जांच करने के लिए इधर-उधर भेजा जा रहा था. इस दौरान इलाज के अभाव मेरी पुत्री की मौत हो गई.
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं सदर अस्पताल के डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल ने कहा कि महिला मरीज में पीपीएच की कमी थी,परिजनों को कहां गया पोस्टमार्टम कराने के लिए ताकि जांच में पता चल जाता, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराकर शव को अपने घर लेकर चले गए. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).