Abhi Bharat

कैमूर : भभुआ वार्ड-1 में नप सभापति ने किया पीसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, 17 लाख से अधिक की लागत से होगा निर्माण

कैमूर / भभुआ || जिले के भभुआ शहर के वार्ड संख्या-1 में वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क एवं नाली के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, जिसका नगर परिषद सभापति विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी ने शिलान्यास किया. इस मौके पर उप सभापति प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय रावत, एवं भभुआ जेई सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहें.

शिलान्यास के मौके पर नगर परिषद सभापति विकास तिवारी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता है. वार्ड-1 में सड़क और नाली की स्थिति कई वर्षों से खराब थी, बरसात में जलजमाव और आवागमन में परेशानी होती थी, जिसके लिए सड़क और नाली निर्माण की वार्ड-1 के लोगों की लंबे समय से मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है. वहीं नप उपसभापति शैलेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्माण कार्य 17 लाख रुपये से अधिक की राशि से पूरा किया जाएगा.

वहीं इस निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और नगर परिषद सभापति विकास तिवारी का आभार व्यक्त किया. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply