Abhi Bharat

गोपालगंज : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइको में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक

गोपालगंज || जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर बाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब खाश पेंदुला निवासी मोहम्मद सदीक साई के पुत्र नासिर आलम अपने साथी फिरोज आलम के साथ एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. वहीं, दूसरी बाइक पर जलालदी टोला गांव निवासी व्यास पांडेय के पुत्र सुजीत कुमार पांडेय अपने घर लौट रहे थे. वहीं श्यामपुर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े. इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर अवस्था में डायल 112 की टीम द्वारा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया. जबकि तीसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे गोरखपुर रेफर किया गया है.

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. साथ हीं ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है. (गोपालगंज से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply