Abhi Bharat

कैमूर : पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

कैमूर / भभुआ || जिले की पुलिस ने बीते 15 मार्च को पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ हीं हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव निवासी प्रदुमन दुबे का पुत्र अमित कुमार दुबे बताया जाता है.

शुक्रवार को कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी के मां के साथ मृतक का अवैध संबंध था. इसी को लेकर आरोपी ने विष्णु कांत मिश्रा की गोली मारकर कर दी थी. एसपी ने बताया कि बीते 15 मार्च 26 को कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव निवासी विष्णु कांत मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद मृतक के भाई मृत्युंजय कुमार मिश्रा के द्वारा महिला गांव निवासी अमित कुमार के खिलाफ कुढ़नी थाना में नामजद आवेदन दिया गया था. जिसके बाद पुलिस द्वारा तकनीकी अनुसंधान से आरोपी अमित कुमार दुबे को कुढ़नी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. साथ हीं घटना में प्रयोग किया गया एक अवैध देसी पिस्टल को बरामद कर जब्त किया गया. इससे पूछताछ में पता चला कि कोई पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या किया गया है. फिलहाल इसपर कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

वहीं गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि मेरे पिता जी सुबह 3 बजे जब मंदिर पूजा करने चले जाते थे तब विष्णु कांत मिश्रा मेरे घर में घुस जाता था और मेरी मां के साथ गलत काम करता था. यह सब सात सालों से चल रहा था, मेरे घर के सभी लोग उसको मेरी मां के साथ देखे थे. जिसको लेकर मेरे पिता जी ने मृतक के बड़े भाई से कई बार शिकायत भी की थी, लेकिन वह नहीं मान रहा था. इसी वजह से परेशान हो कर मैने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने बाद मैने पिस्टल को गांव के ही सोतवां पुल के पास एक पेड़ के नीचे छिपा दिया था, जो कि गिरफ्तार होने के बाद पिस्टल को पुलिस के हवाले कर दिया. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply