Abhi Bharat

कैमूर : मोहनिया प्रखंड की बीपीआरओ तृप्ति दुबे ने यूपीएससी परीक्षा में लाया 710वां रैंक

कैमूर /भभुआ || यूपीएससी परीक्षा में कैमूर जिला के मोहनिया बीपीआरओ तृप्ति दुबे ने 710वां रैंक हासिल कर पढ़ाई में परचम लहराया है. तृप्ति दुबे रोहतास जिले के क्वाथ गांव की रहने वाली हैं, जो वर्तमान में मोहनिया प्रखंड की बीपीआरओ हैं. तृप्ति दुबे ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है और नए युवाओं को मन लगाकर पढ़ने की अपील किया है.

अभी भारत से बातचीत करते हुए बीपीआरओ तृप्ति दुबे ने बताया कि यूपीएससी परीक्षा में उन्हें 710वां रैंक प्राप्त हुआ है. उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई अपने गांव क्वाथ स्थित जगनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई बिक्रमगंज स्थित डॉक्टर नागेंद्र महिला कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई वाराणसी बीएचयू से की जहां 68वीं बीपीएससी परीक्षा में वह चयनित होकर बीपीआरओ के पद पर मोहनिया में पद स्थापित हैं.

वहीं यूपीएससी का परीक्षा में उनका यह द्वितीय प्रयास था, जहां उन्होंने सफलता प्राप्त की. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रमेश कुमार दुबे एवं माता श्रुति देवी को दी हैं और ईश्वर को धन्यवाद दिया है. वहीं तृप्ति दुबे ने नए उम्र के युवा छात्र छात्राओं से अपील किया है कि अगर आप अपना सारा फोकस पढ़ाई पर देते हैं और मन लगाकर पढ़ाई करते हैं तो एक दिन आप भी अच्छे मुकाम को हासिल कर सकते हैं. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply