Abhi Bharat

सीवान : बड़हरिया सीएचसी में आंगनबाड़ी सेविकाओं को टीकाकरण व आईटीआईएमएस पर दिया गया प्रशिक्षण

सीवान || जिले के बड़हरिया प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में शनिवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम तथा आईटीआईएमएस (ITIMS) के तहत प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं का पंजीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र में बच्चों के नियमित टीकाकरण को प्रभावी ढंग से लागू करना तथा चमकी बुखार जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था.

प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार की देखरेख में आयोजित किया गया. इस दौरान सेविकाओं को बच्चों के समय पर टीकाकरण, टीकाकरण से संबंधित डाटा के सही पंजीकरण तथा चमकी बुखार से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ (WHO) के मॉनिटर इमरान अफजल, स्मृति आनंद सिन्हा तथा बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका फिरदौस फातिमा भी मौजूद रहीं. उपस्थित अधिकारियों ने सेविकाओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को बच्चों के नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक करें ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह सके. (सीवान के बड़हरिया से राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.