Abhi Bharat

जापान : नमस्ते इंडिया फेस्टिवल में बिहार पर्यटन, कला एवं शिल्प की प्रदर्शनी का आयोजन

अभिषेक श्रीवास्तव

जापान में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार नमस्ते इंडिया में बिहार एवं झारखंड एसोसिएशन जापान द्वारा पहली बार बिहार राज्य के पर्यटन ऐतिहासिक शिल्प एवं कला के प्रदर्शन का आयोजन किया गया. नमस्ते इंडिया में बिहार पवेलियन का उद्घाटन सिद्धार्थ सिंह निदेशक विवेकानंद कल्चर सेंटर भारतीय दूतावास टोक्यो एवं सचिव भारतीय दूतावास सत्यपाल कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

बता दें कि प्रदर्शनी के आयोजन में बिहार फाउंडेशन एवं उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान बिहार सरकार का विशेष योगदान है. यह प्रदर्शनी 29 सितंबर तक चलेगी. बिहार एवं झारखंड के अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि बिहार भारत जापान के लोगों के बीच सांस्कृतिक सामाजिक एवं व्यापारिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने हेतु इस प्रदर्शन किया गया है. बिहार के विकास को एक नई दिशा देने की क्षमता है और यहां की आर्थिक उत्पादकता के दृष्टिकोण को अनुकूलित करने और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है. जापान के बीच में विश्वास रखते हैं और भारत जापान के लोगों के बीच सांस्कृतिक सामाजिक एवं आर्थिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बिहार के पर्यटन स्थल, मधुबनी चित्रकला, भागलपुर का सिल्क उद्योग, धातु एवं लकड़ी की बनी मूर्तियां, बिहार का प्राचीन योग विद्या एवं बिहारी व्यंजन है. जापानी लोगों का बिहार पवेलियन में काफी रुचि देखने को मिला. पवेलियन में आने वाले लोगों को वीडियो के जरिए बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में दिखाया एवं समझाया गया. वहीं पवेलियन पर आने वाली जापानी लोग स्वागत बोधगया के महाबोधि मंदिर के पवित्र वृक्ष की पत्तियों देखकर किया गया.

You might also like

Comments are closed.