Abhi Bharat

सीवान : महाराजगंज में शराब निर्माण और तस्करी को लेकर चलाया गया ड्रोन, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

सीवान || जिले के महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक आसमान में ड्रोन उड़ता नजर आया. ड्रोन को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
बताया जा रहा है कि यह कोई सामान्य ड्रोन उड़ान नहीं थी, बल्कि जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा शराब के खिलाफ चलाया गया एक हाईटेक अभियान था, प्रशासन ने ड्रोन की मदद से संदिग्ध स्थानों की निगरानी करते हुए छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. सूत्रों के अनुसार, प्रशासन को इलाके में शराब के निर्माण और तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह विशेष अभियान चलाया गया. ड्रोन के जरिए खेतों, बागीचों और सुनसान इलाकों की बारीकी से जांच की गई, जहां आमतौर पर ऐसी गतिविधियां छिपकर संचालित होती हैं.

इस अचानक हुई हाईटेक रेड से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है. कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई, वहीं कुछ जगहों से अवैध सामग्री भी बरामद होने की खबर है. प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ऐसे माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply