Abhi Bharat

सीवान : व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी का फिर मिला ई-मेल, पुलिस छावनी में घंटों तब्दील रहा कोर्ट कैंपस

सीवान || जिले से बड़ी खबर है, जहां शुक्रवार को एकबार फिर से व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद कचहरी प्रशासन से लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और देखते हीं देखते पूरा कोर्ट कैंपस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से सीवान सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई. सूचना मिलते हीं पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गए तथा कोर्ट कैंपस में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया. बम निरोधक दस्ता एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर जांच में जुट गई. हालांकि घंटों जांच पड़ताल के बाद कहीं से कोई संदिग्ध गतिविधि अथवा वस्तु हासिल नहीं हुई, जिसके बाद कोर्ट कैंपस में लोगों की आवाजाही और न्यायालीय कार्य शुरू हुई.

बता दें कि करीब तीन माह पूर्व भी इसी प्रकार का धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसके मद्देनजर इस बार सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं. फिलहाल, पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है. वहीं पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.