सीवान : पुलिस पर हमला और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में पांच गिरफ्तार
सीवान : जिले के आन्दर थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला एवं सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई आन्दर थाना कांड संख्या 160/26 के तहत की गई.
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आन्दर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव निवासी अजेश कुमार, अनुराग प्रसाद, थीरेन्द्र यादव, रूबीश गुप्ता तथा अमरजीत कुमार भगत के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर पुलिस टीम पर हमला करने तथा सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है. फिलहाल, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. (सीवान से लव प्रताप सिंह की रिपोर्ट).
Comments are closed.