सीवान : बड़हरिया-तरवारा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर
सीवान || जिले के बड़हरिया प्रखंड के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग के सदरपुर पेट्रोल पंप के स्थित होटल के समीप एक युवक अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल युवक की पहचान जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के डुमरी गांव निवासी रामनाथ यादव के पुत्र सोनू कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो होली को लेकर बड़हरिया बाजार से किसी समान खरीदने के लिए आ रहा था, तभी अचानक सदपुर पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक होटल के पास गिरकर घायल हो गया.
वहीं ग्रामीणों ने घायल अवस्था में युवक को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उचित इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. (बड़हरिया से राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).
Comments are closed.