Abhi Bharat

सीवान : पुलिस को देखकर भाग रहा युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद

सीवान || जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस टीम को देखकर भाग रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 8 मार्च 2026 को पुलिस टीम कोइरीगांवा में गश्ती कर रही थी. इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. शक के आधार पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. गिरफ्तार युवक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के हीं कोइरीगांवा निवासी आनंद कुमार गिरी के पुत्र सौरव गिरी (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है.

फिलहाल, पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त कर लिया है और अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है. इस छापेमारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष छोटन कुमार कर रहे थे. टीम में पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मेघनाथ चौधरी, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अनुप्रिया तथा पुलिसकर्मी सोनू रफी शामिल थे. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.