पटना : सुल्तानगंज नप के दिवंगत ईओ कृष्ण भूषण कुमार के परिजनों से सीएम ने की मुलाकात, ईओ की पत्नी को की सरकारी नौकरी देने की घोषणा
पटना || मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी स्व कृष्ण भूषण कुमार की धर्मपत्नी शालू कुमारी एवं उनके परिजनों से शुक्रवार को मुलाकात की. इस दौरान पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को परिवार के भरण-पोषण तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया.
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार स्व कृष्ण भूषण कुमार की पत्नी को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराएगी. साथ हीं परिवार को अन्य आवश्यक सहायता भी दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पूर्व राज्य सरकार द्वारा स्व कृष्ण भूषण कुमार के आश्रितों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा चुकी है.
गौरतलब है कि 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया था. (ब्यूरो रिपोर्ट).
Comments are closed.