Abhi Bharat

कैमूर : भभुआ वार्ड 14 में हुआ महर्षी बाल्मीकि भवन का उद्घाटन

कैमूर / भभुआ || भभुआ के वार्ड 14 में रविवार को नवनिर्मित महर्षी बाल्मीकि भवन का उद्घाटन हुआ. पटना से पहुंचे बाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बन रावत ने कहा शुरू से ही सनातनी है हम वाल्मीकि समाज, क्योंकि मुगलों का अत्याचार तो सहे लेकिन धर्म नहीं बदला, अब समय आ गया है बाल्मीकि समाज को जागरूक होने की. बबन रावत ने कहा कि हमारा समाज पहले से ही शिक्षित समाज रहा है, क्योंकि आप जानते हैं कि महर्षि बाल्मीकि जो रामायण के लेखक है, जो कलम के धनी हैं, इसके साथ हीं बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर वह भी कलम के धनी थे,जिन्होंने अपने कलम से भारत का संविधान लिख डाला. हम उनके वंशज हैं और शुरू से हीं सनातनी है. लेकिन, सोचने वाली बात यह है कि हमारे महापुरुषों के हाथ में कलम है, तो आज हमारे समाज के लोगों के हांथ में झाड़ू किसने थमा दिया.

आगे उन्होंने कहा कि हमारा समाज पहले से ही सनातनी है हमारा कौम राजपूती कौम है. जिन्होंने मुगलों का मैला ढोना स्वीकार किया लेकिन, उनकी गुलामी नहीं की और ना ही अपना धर्म बदला. आज जो लोग हिंदू धर्म से है उन्हें गर्व होना चाहिए हमारे समाज पर, क्योंकि बाल्मीकि समाज ने मुगलों से लड़ा जो शहीद हो गए सो हो गए, जो बंदी बन गए, उन्होंने भी इस्लाम धर्म कुबूल नहीं किया. इसलिए हम अपने बाल्मीकि समाज से अपील करते हैं कि भले हीं आप एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों की शिक्षित बनाएं, क्योंकि हमारे पूर्वजों के हाथ में कलम है झाड़ू नहीं.

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी बस्ती है जहां के ब्राम्हण लोग आज सूअर पाल रहे हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि जब हमारे समाज ने सुअर पाला तो हास्य के पात्र बने, लेकिन आज वहीं ब्राह्मण समाज के लोग सूअर पाल रहे हैं तो उन्हें उच्च श्रेणी का कहा जा रहा है, ये तो कई तरह का सवाल खड़ा करता है, इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि जिस तरह देश के सैनिक देश के दुश्मनों का सफाया करते हैं, उसी प्रकार हमारे बाल्मीकि समाज देश की गंदगी को साफ करते हैं. लेकिन, उन्हें आज भी वह सम्मानजनक अधिकार नहीं मिला, इसलिए मैं देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग करता हूं कि बाल्मीकि समाज सफाई कर्मियों को उनके उचित काम के बदले उचित दाम दें.

मौके पर अतिपिछड़ा समाज के नेता मुकेश निषाद, एवं प्रदेश प्रभारी महादलित संघ राजेश राम बाल्मीकि, कैमूर जिलाध्यक्ष विजय रावत, विपिन रावत, बबलू रावत, प्रदीप रावत, मदन रावत एवं मेहतर समाज सेवासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन राम, सहित वार्ड 14 के लोग मौजूद रहे. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply