Abhi Bharat

कैमूर : रामगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मची हड़कंप

कैमूर / भभुआ || जिले के रामगढ़ नगर बाजार में बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर सड़क पर उतरते हीं अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और कई दुकानदार स्वयं ही अपना सामान हटाते नजर आए.

अभियान का नेतृत्व मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने किया. उनके साथ डीसीएलआर कमलकांत द्विवेदी, रामगढ़ थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और नगर प्रशासन की टीम मौजूद रही. नगर पंचायत का बुलडोजर बाजार की सड़कों पर लगातार चलता रहा और जहां-जहां अतिक्रमण मिला, वहां कार्रवाई की गई.

प्रशासन ने केवल अतिक्रमण हटाने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर तीन बसों से जुर्माना भी वसूला.एसडीएम रत्न प्रियदर्शनी ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया है और सार्वजनिक सड़कों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अब, बड़ा सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई स्थायी समाधान साबित होगी, या फिर कुछ दिनों बाद रामगढ़ बाजार की सड़कें दोबारा अतिक्रमण की गिरफ्त में आ जाएंगी. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply