Abhi Bharat

सीवान : दरौंदा विधायक व्यास सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

सीवान के हसनपुरा में 109 दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह को बिहार प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है.

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुंदन सिंह, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ दिलावर खान, युवा मोर्चा के अमित कुमार, मंडल अध्यक्ष दरौंदा विजय गिरी, सिसवन मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, दिलावर तारिक, शैलेश सिंह, जीतू सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल को धन्यवाद देते हुये कहा कि कर्णजीत सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने से सीवान भाजपा कार्यकर्ताओं व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के मनोबल में अनोखी ऊर्जा का संचार हुआ है. व्यास सिंह के कुशल देख-रेख में बीजेपी जिले में सफलता के नये कृतिमान स्थापित करेगी.

विदित हो कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई. नई प्रदेश कार्यसमिति में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, अवधेश पांडेय, दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह, सीवान-सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद व पूनम गिरी को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है. (ए शंक की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.