Abhi Bharat

सीवान : बड़हरिया सदर एवं दक्षिण मंडल में भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक

सीवान के बड़हरिया में भाजपा के निर्देश पर बड़हरिया सदर मंडल एवं दक्षिणी मंडल की महिला मोर्चा की बैठक यमुना गढ़ व चौकी हसन में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता सदर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गौतम एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष नैना देवी एवं दक्षिण मंडल के अध्यक्ष इंजीनियर अमृतराज एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण कुमारी ने की.

बैठक में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री उपदेश एवं डॉ पदमा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. दोनों नेत्रीयो ने कहा कि पार्टी में महिला मोर्चा को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को जागरूक बनाना है. तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक महिलाओं को पहुंचना होगा और ग्रामीण महिलाओं को योजनाओं के विषय में जानकारी देनी होगी और अपने आसपास के जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद स्थापित करना होगा.

बैठक में भाजपा नेत्री पूनम गिरि, अनुराधा गुप्ता, सुशीला देवी, पूर्व किसान मोर्चा के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार गिरि, संतोष आडवाणी, लालबाबू तिवारी, पूर्व प्रमुख रीता देवी, सत्यम सिंह, कुन्नू देवी, उपप्रमुख राजकली देवी, सत्येंद्र शाह, सुरेश पांडे, मनोज कुशवाहा, राजेश शर्मा, गोरख पड़ित, सुनील चंद्रवंशी, राधिका देवी, लीलावती देवी, पवन चौहान, सुनील कुमार, हरेंद्र सिंह, मुखिया नंद जी सिंह, विजेंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, विकास कुमार सिंह, गौरी शकर प्रसाद, विकी कुमार, राजेश कुमार, किशोर प्रसाद गुप्ता, हीरामन यादव, मुखिया संजय कुशवाहा, चंद्रमा यादव, हरि यादव, कमलेश कुमार आदि शामिल थे. (राकेश रंजन गिरी की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.