Abhi Bharat

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इमरजेंसी के समय जेल गए कार्यकर्त्ताओं को किया सम्मानित

बेगूसराय में अपने तीन दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र आए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने संपूर्ण राष्ट्र में बनाए जा रहे काला दिवस को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं प्रेस के बंधुओं को संबोधित करते हुए मनाया. इस मौके पर उन्होंने इमरजेंसी के समय जेल गए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया.

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा के आज के दिन भारतीय लोकतंत्र के निर्मम हत्या की गई थी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के ऊपर कुठाराघात किया गया था, जिससे ना केवल भारतीय एकता अखंडता एवं संप्रभुता प्रभावित हुए बल्कि भारतीय लोकतंत्र के सुनहरे स्वरूप को काला धब्बा भी लगा. अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जिस प्रकार से आज कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल राष्ट्र के एकता को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं उसी अभिव्यक्ति को जो राष्ट्र के समग्र विकास हेतु समर्पित थी. उसे सलाखों के पीछे डालकर कुचला गया. प्रेस के बन्धुओं एवं विभिन्न सामाजिक राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बरतापूर्ण लाठियां बरसाई गई एवं उन्हें राष्ट्र के साथ हो रहे अन्याय पर बोलने की सजा दी गईं. बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार एवं अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के साथ देशद्रोहियों जैसा व्यवहार किया जाने लगा एवं सत्ता की हनक से आताताइयों व आक्रांताओ जैसा रवैया अपनाया गया. हर उम्र आयु वर्ग के लोगों के साथ बदसलूकी की गई एवं उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा.

बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में जब कभी लोकतंत्र की हत्या की गई. कांग्रेस पार्टी उसके केंद्र में रहे एवं आज भी कांग्रेस पृथक्करण की राजनीति को अपना आधार मानती है एवं भारतीय लोकतंत्र को अपमानित करने का प्रयास निरंतर करती रहती है. किंतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर मोर्चे पर इसका डटकर मुकाबला करते हैं एवं भारतीय लोकतंत्र की गरिमा एवं उसके सामाजिक राजनीतिक मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन करते हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि पिछले वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार में किए जा रहे जनकल्याण के कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस केवल राजनीति करती आई एवं लोगों को दिग्भ्रमित करते रहे वैसे सभी ज्वलंत मुद्दों को निष्पादित करने का काम भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार ने किया है एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समग्र विकास की जो मजबूत नीव भाजपा की सरकार ने रखी है. उसके दम पर भारत निश्चित तौर पर विश्व गुरु बनने की दिशा में अपने कदम निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा.

मौके पर बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कुंदन भारती, वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह, शालिग्राम प्रसाद सिंह, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, विजय राय, रामयतन सिंह, बबलेश परसार्थी, राकेश पांडेय, भाजपा नेता अमरेंद्र अमर, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, मोनू कुमार एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे. (पिंकल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.