Abhi Bharat

बेगूसराय : कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के हुआ सम्मान समारोह

बेगूसराय में रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय भवन में पार्टी के विभिन्न मोर्चा संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. संयोग से आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदनमोहन झा का जन्मदिवस भी था, जिस कारण से कांग्रेसियों में दोहरी खुशी देखी गई.

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ झा के जन्मदिन पर खुशियां बांटते हुए उन्हें शुभकामनाएं देकर की गई. सम्मानित किये गए पदाधिकारियों में अभिषेक कुमार जिन्हें प्रदेश में शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, मिथिलेश झा जिन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष, नीलेश कुमार जिन्हें प्रदेश महासचिव और दिवाकर कुमार जिन्हें जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाया गया. अगली कड़ी में अजीत कुमार गौतम प्रदेश महासचिव व्यवसायी प्रकोष्ठ और अविनाश कुमार जिलाध्यक्ष व्यवसायी प्रकोष्ठ को सम्मानित किया गया. असंगठित कामगार कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक के डी हिमांशु को भी कांग्रेसजनों द्वारा सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकांत राय जिन्हें किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, आलोक आनंद युवा कांग्रेस प्रदेश सचिब पद की कमान मिली है उन्हें भी सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में वैद्यनाथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष लीगल सेल, सुबोध झा जिला अध्यक्ष लीगल सेल,मनमोहन सिंह कोषाध्यक्ष व्यवसायी प्रकोष्ठ जिला, रतन कुमार इंटक जिलाध्यक्ष, राघव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयोंको चादर फूल माला देकर सम्मानित किया गया. उपस्थित कांग्रेसियों ने इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अनुभवी और युवा लोगो को सम्मिलित रूप से संगठन में जगह देकर कांग्रेस पार्टी सांगठनिक रूप से मजबूत होगी, इसका हमें पूर्ण विश्वास है. हम सब मिलकर और मजबूती के साथ जनहित के मुद्दे पर मुखर होंगे.

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, ब्रजकिशोर सिंह, बद्री सिंह,महिला जिला अध्यक्ष रूबी शर्मा, नुतन देवी, अंजना पासवान, उदय सिंह, मोती सिंह, नगर अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, ओमप्रकाश सिंह, मिथलेश सिंह, विजय सिंह रामसुमिरन सिंह, श्याम चौधरी, महेन्द्र कुंवर, हारून रशीद, मो कुद्दुस, कमर अंसारी, रामबाबु साह, सवार कुमार, जयप्रकाश साह, अजय सिंह, आलोक कुमार जग्गा, शांति देवी, संजीव सिंह, मो शाहिद, चौधरी महतो, राजेश मिश्रा, हीरा सिंह एवं कुमार रत्नेश टुल्लू आदि दर्जनों कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. (पिंकल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like

Comments are closed.