Abhi Bharat

कैमूर : कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौ’त, कार चालक फरार

कैमूर /भभुआ || जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामकरपुर नहर के समीप सड़क हादसे में दो बाइक सवार लोगों की मौ’त हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मृतकों की पहचान बक्सर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के देवहड़िया गांव निवासी श्रीनाथ सिंह के 45 वर्षीय पुत्र जग नारायण सिंह एवं लंगटू राम के 45 वर्षीय पुत्र धर्मराज राम के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि एक कार अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौ’त हो गई. वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते हीं कुढ़नी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. वहीं सदर अस्पताल पहुंचे मृतक जग नारायण सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लोग बाइक से घर से निकले थे.

फिलवक्त, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply