Abhi Bharat

सीवान : शहर का प्रसिद्ध बम्बू रेस्टोरेंट आग लगने से जलकर हुआ राख, रेस्टोरेंट मालिक ने बिजली के शॉर्ट सर्किट से आगलगी की जताई आशंका

सीवान || जिले से बड़ी खबर है, जहां शुक्रवार की अहले सुबह शहर के प्रसिद्ध बम्बू रेस्टोरेंट में आग लग गई. जिससे रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर राख हो गया.

बता दें कि शहर के जाने माने वकील और फतेहपुर मोहल्ला निवासी मनोज कुमार सिंह के अधिवक्ता पुत्र सिद्धार्थ सिंह उर्फ अप्पू नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ के समीप बम्बू रेस्टोरेंट के नाम से रेस्टोरेंट था. शुक्रवार की सुबह अचानक से उसमें आग लग गई और देखते हीं देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. घटना की सूचना मिलने पर पौने छः बजे के करीब फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कवायद में जुट गई. लेकिन, जबतक आग पर काबू पाया गया तब तक पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो चुका था.

रेस्टोरेंट मालिक सिद्धार्थ सिंह द्वारा बिजली के शॉर्ट-सर्किट होने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि यह अभी जांच का विषय है कि आग किस कारण से लगी. वहीं रेस्टोरेंट मालिक की माने तो आगलगी की घटना में उन्हें तकरीबन 90 लाख का नुकसान हुआ है. बता दें कि पूरा रेस्टोरेंट बांस और लकड़ी का बना हुआ था. (ब्यूरो रिपोर्ट).

You might also like
Leave A Reply