कैमूर : कैमूर स्तंभ पर विधायक ने भूमि पूजन कर दो नाला निर्माण कार्य का कराया शुभारंभ, पांच करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा नाला
कैमूर / भभुआ || भभुआ शहर के कैमूर स्तंभ पर भभुआ विधायक भरत बिंद ने भूमि पूजन कर दो नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर भभुआ विधायक भरत बिंद ने बताया कि पहले नाला निर्माण कार्य जगजीवन स्टेडियम गेट से एकता चौक तक सड़क के दक्षिणी हिस्से में कराया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित राशि लगभग दो करोड़ 40 लाख रुपए है. जबकि दूसरा नाल एकता चौक से कैमूर स्तंभ तक बनाया जाएगा, जिसकी लागत करीब 2 करोड़ 60 लख रुपए निर्धारित की गई है.
इस परियोजना का क्रियान्वयन सरकारी उपक्रम बोर्ड को द्वारा कराया जा रहा है. परियोजना निदेशक चंद्रदीप कुमार ने बताया कि बारिश से पहले कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि लोगों को शीघ्र बरसात में होने वाले जल जमाव सेपहले राहत मिल सके. वहीं इस मौके पर भभुआ नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहें. (कैमूर से विशाल कुमार की रिपोर्ट).